Create your Account
Amit Shah: प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द के लिए माफी मांगें राहुल गांधी', कांग्रेस पर भड़के अमित शाह
Amit Shah: गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में विपक्ष की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीएम मोदी की मां के खिलाफ अभद्र शब्द बोलकर निंदनीय कृत्य किया है। शाह ने इसे भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी गिरावट करार देते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी की मां ने गरीबी में बच्चों को संस्कार दिए और एक भरोसेमंद नेता बनाया। ऐसी भाषा जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।”
Amit Shah: इसके साथ ही, शाह ने असम के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुवाहाटी में राजभवन के नवनिर्मित ब्रह्मपुत्र विंग का उद्घाटन किया। उन्होंने डेरगांव में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में 45 करोड़ रुपये की लागत से बनी राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके अलावा, आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल्स की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। शाह ने राजभवन में मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ पूजन भी किया।
Related Posts
More News:
- 1. LSG vs DC IPL 2026: इकाना स्टेडियम में पटेल और पंत की टक्कर, दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 2. CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार
- 3. DC vs GT IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की अरुण जेटली स्टेडियम में होगी भिड़ंत, बारिश बन सकती है बड़ा फैक्टर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
- 4. Delhi Liquor Scam Case: कल हाईकोर्ट में खुद पैरवी करेंगे अरविंद केजरीवाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

