Create your Account
अमेरिकी निजी कंपनी का ‘ब्लू घोस्ट’ लैंडर ने चंद्रमा पर की सॉफ्ट लैंडिंग, पृथ्वी और चाँद के कई अद्भुत तस्वीरें किए कैद, देखें
केप कैनवरल। अमेरिकी निजी कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ‘ब्लू घोस्ट’ लैंडर रविवार को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उतर गया। यह लैंडर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए ड्रिल, वैक्यूम और अन्य वैज्ञानिक उपकरणों से लैस था। इस सफलता ने फायरफ्लाई को पहली ऐसी निजी कंपनी बना दिया, जिसने चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग कराई।
फायरफ्लाई एयरोस्पेस के मुख्य इंजीनियर विल कूगन ने उत्साह के साथ घोषणा की, “हमने लैंडिंग में सफलता हासिल की है। अब हम चंद्रमा पर मौजूद हैं।” टेक्सास में स्थित इस कंपनी ने लगभग एक दशक पहले अपनी शुरुआत की थी और अब यह उपलब्धि इसे अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया मुकाम दिलाती है।
अब तक केवल पांच देशों - रूस, अमेरिका, चीन, भारत और जापान - ने ही चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का दावा किया है। फायरफ्लाई की इस कामयाबी ने निजी क्षेत्र के लिए एक नया इतिहास रच दिया। इस सप्ताह के अंत तक दो अन्य कंपनियों के लैंडर भी चंद्रमा पर उतरने की तैयारी में हैं।
‘ब्लू घोस्ट’ ने लैंडिंग के मात्र आधे घंटे बाद चंद्रमा की सतह से तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया। पहली तस्वीर एक सेल्फी थी, जो सूर्य की रोशनी के कारण थोड़ी धुंधली दिखाई दी। 6 फुट 6 इंच (2 मीटर) लंबा यह लैंडर जनवरी के मध्य में फ्लोरिडा से लॉन्च किया गया था और नासा के लिए चंद्रमा पर 10 महत्वपूर्ण प्रयोगों को अंजाम देगा।
Related Posts
More News:
- 1. Jammu Bridge Collapse : जम्मू में बड़ा हादसा : पुल ढहने से मलबे में दबकर कई लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 2. MI vs LSG: लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रनों का विशाल लक्ष्य, पूरन ने जड़े आठ छक्के, बॉश ने झटके 2 विकेट
- 3. Baramati by-election : सुनेत्रा पवार ने रचा इतिहास, 2 लाख 18 हजार 930 वोटों के अंतर से दर्ज की सबसे बड़ी जीत
- 4. CG Police Transfer : 10 थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, कई थानों में नए चेहरे तैनात, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

