Create your Account
दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट होकर बंद, सेंसेक्स 148 अंक चढ़ा, निफ़्टी में गिरावट
मुंबई/नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को पांच दिन की गिरावट को तोड़ते हुए थोड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी फिर से नुकसान में रहा। वित्तीय और ऑटो शेयरों में तेजी ने धातु शेयरों के नुकसान की भरपाई की और अमेरिकी टैरिफ से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता को नियंत्रित किया। कारोबार के आखिरी घंटे में दवा, धातु और आईटी शेयरों में कमजोरी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 147.71 अंक (0.20%) चढ़कर 74,602.12 पर बंद हुआ, हालांकि दिन में यह 330.67 अंक तक ऊपर गया था। सेंसेक्स के 17 शेयर लाभ में और 13 नुकसान में रहे।
वहीं, निफ्टी 5.80 अंक (0.03%) गिरकर 22,547.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और जोमैटो जैसे शेयर चढ़े, जबकि सन फार्मा, पावरग्रिड और टीसीएस नुकसान में रहे। विदेशी निवेशकों ने 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, वहीं घरेलू निवेशकों ने 5,185.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशिया के अन्य बाजार कमजोर रहे, जबकि यूरोप में ज्यादातर बाजारों में तेजी दिखी। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितता और एफआईआई की बिकवाली से निवेशक सतर्क हैं। बुधवार को महाशिवरात्रि के कारण बाजार बंद रहेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Crime News: बारात को बीच में रोक दूल्हे का कत्ल, गाड़ी रोक कर की अंधाधुन फायरिंग, दोनों परिवारों में छाया मातम
- 2. Share Market: कच्चे तेल की कीमतों के दबाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 251.61 अंकटूटा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
- 3. UP Accident : तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, 2 की मौके पर मौत, 5 घायल
- 4. UP Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

