Breaking News
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
Sansad Ratna Award 2025: संसद रत्न पुरस्कार 2025 की घोषणा, सबसे ज्यादा इस राज्य के सांसद, देखें लिस्ट
Sansad Ratna Award 2025: नई दिल्ली: देश के 17 उत्कृष्ट सांसदों को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस साल महाराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात सांसदों के साथ सूची में पहला स्थान हासिल किया है। प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा हर साल दिए जाने वाले इस पुरस्कार में सांसदों का चयन उनके संसदीय कार्यों, सवालों, बहस में भागीदारी, विधायी योगदान और समिति कार्यों के आधार पर किया जाता है। चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर की अध्यक्षता वाली जूरी द्वारा पूरी की गई।
Sansad Ratna Award 2025: महाराष्ट्र से सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी), श्रीरंग बारणे (शिवसेना), अरविंद सावंत (शिवसेना यूबीटी), नरेश म्हस्के (शिवसेना), स्मिता वाघ (भाजपा), मेधा कुलकर्णी (भाजपा) और वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस) को यह सम्मान मिला है। इन सांसदों ने संसद में सक्रियता और प्रभावी योगदान से अपनी पहचान बनाई।
Sansad Ratna Award 2025: इसके अलावा, चार सांसदों - भर्तृहरि महताब, सुप्रिया सुले, एन. के. प्रेमचंद्रन और श्रीरंग बारणे - को 16वीं, 17वीं लोकसभा और वर्तमान कार्यकाल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अन्य सम्मानित सांसदों में प्रवीण पटेल, रवि किशन, निशिकांत दुबे, विद्युत बरन महतो, पी. पी. चौधरी, मदन राठौड़, सी. एन. अन्नादुराई और दिलीप सैकिया शामिल हैं।
Sansad Ratna Award 2025: वित्त और कृषि संबंधी संसदीय स्थायी समितियों को भी उनकी उत्कृष्ट रिपोर्ट्स के लिए पुरस्कृत किया गया। वित्त समिति के अध्यक्ष भर्तृहरि महताब और कृषि समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी ने इन उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Related Posts
More News:
- 1. Cg Politics: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा का बजट सत्र में हिस्सा लेने आवेदन, स्पीकर ने अभिमत मांगा, 23 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस को मारी टक्कर, बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, कई घायल
- 3. Principal Suspended : ड्यूटी पर नशे में पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित, वायरल वीडियो के बाद शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
- 4. T20 World Cup 2026 IND vs PAK: PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की नई चाल, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

