Breaking News
Create your Account
हॉकर्स कार्नर में दुकान चलाने वाली महिलाओं ने पार्षद को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
भोपाल। शहर के कैंपियन स्कूल के पास बने हॉकर्स कॉर्नर पर दो महिलाओं ने स्थानीय पार्षद अरविंद वर्मा की जमकर पिटाई कर दी। दुकानदार, पार्षद की वसूली से परेशान हैं, जिसका नतीजा सरेराह पिटाई रहा।ये लोग पार्षद और उनके साथियों की हफ्ता वसूली से परेशान थे.और वह गुस्सा आज फूट पड़ा।जानकारी के मुताबिक, पहले भी पार्षद की वसूली की शिकायत की जा चुकी है। वार्ड 48 के बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा पर पहले भी अड़ीबाजी और वसूली के आरोप लगते रहे हैं।
इन पर आरोप हैं कि ये गरीब ठेले वालों से वसूली करते हैं और बीजेपी सरकार की धमकी देते हैं। जिस ठेले वाले ने हफ्ता नहीं दिया उसका ठेला हटा दिया जाता है। वही पार्षद ने भी अपनी सफाई में एक वीडियो जारी किया है। अपने वीडियो में पार्षद ने कहा है कि वह एससी एसटी से आते हैं और अपने परिवार के पहले इंजीनियर है। लेकिन आरएसएस और बीजेपी विचारधारा से प्रभावित होने के चलते ही उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग छोड़ राजनीति में कदम रखा था। वह बुल्डोजर पार्षद कहलाते है क्योंकी ज़ब वह पार्षद बने तब से ही अतिक्रमण के खिलाफ काम कर रहे है।
इधर भाजपा पार्षद की पिटाई करने के आरोप में तीन महिलाओं और एक व्यक्ति पर मामला दर्ज हुआ है। चूनाभट्टी थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर सिंधु ने बताया की पार्षद अरविंद वर्मा की शिकायत पर पारस मीणा, उनकी पत्नी और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मीणा परिवार की एक और महिला पर भी पार्षद की पिटाई, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि उन्हें मीणा की ओर से भी शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया है कि पार्षद उनसे जबरन पैसे वसूल रहे हैं।टीआई ने कहा, हम उनकी शिकायत की जांच कर रहे हैं और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।वही भजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने पार्षद को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।


Related Posts
More News:
- 1. MP News : लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपए
- 2. Bengal Elections: मालदा कांड का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बंग्लादेश भागने से पहले CID दबोचा लिया, आज पहुंचेगी एनआईए
- 3. Women Reservation Bill: '2029 तक नारी वंदन कानून लागू करने पर विपक्ष ने दिया जोर', बोले प्रधानमंत्री मोदी
- 4. KKR vs SRH IPL 2026: रहाणे के स्ट्राइक रेट पर उठे सवाल, कप्तान ने दिया करारा जवाब, बोले- उनका अलग एजेंडा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

