Create your Account
Trump Trade War: टैरिफ से खजाना भर रहा, ट्रंप ने बताया रोजाना कितने अरब की हो रही कमाई
Trump Trade War: वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रेड वॉर के फैसले को सही ठहराते हुए कहा है कि टैरिफ बढ़ाने से अमेरिका को रोजाना अरबों डॉलर का राजस्व मिल रहा है। हाल ही में चीन पर 104% टैरिफ लागू करने की घोषणा की गई, जो मंगलवार मध्यरात्रि से प्रभावी हो गया।
Trump Trade War: ट्रंप बोले- पहले कभी न देखा ऐसा राजस्व
ट्रंप ने टैरिफ के असर को ‘विस्फोटक’ करार दिया। व्हाइट हाउस में सांसदों, मंत्रियों और अन्य लोगों के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि ये टैरिफ अमेरिकी उद्योगों को पुनर्जनन देने के लिए जरूरी हैं। 60 देशों पर पहले ही बढ़े टैरिफ लागू किए जा चुके हैं। ट्रंप का कहना है, “पैसा इतना आ रहा है जितना पहले कभी नहीं देखा गया।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे दावा करते हैं कि टैरिफ से रोज 2 बिलियन डॉलर की कमाई हो रही है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि यह राजस्व किन टैरिफ से आ रहा है।
Trump Trade War: 70 देशों ने दिखाई व्यापार समझौते की रुचि
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता के अनुसार, ट्रंप के अमेरिकी श्रमिकों और उद्योगों के हित में उठाए गए कदमों का वैश्विक प्रभाव पड़ रहा है। लगभग 70 देश अब अमेरिका के साथ व्यापारिक चर्चा के लिए तैयार हैं। प्रवक्ता ने कहा कि दशकों से दुनिया ने अमेरिकी श्रमिकों का शोषण किया, लेकिन अब यह सहन नहीं होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Hashish Factory Busted : ओडिशा के जंगलों में ‘मोबाइल ड्रग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, 100 करोड़ का हशीश ऑयल जब्त, तस्कर फरार
- 2. BJP MLAs meeting in Kolkata today: बंगाल में नई सरकार का रास्ता साफ, चुनाव आयोग ने गवर्नर को भेजा नोटिफिकेशन, बीजेपी विधायकों की बैठक आज, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी,क्या है प्रावधान
- 3. DU UG Exam Date Sheet: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बदली यूजी परीक्षाओं की डेटशीट, अब रविवार को भी होंगे एग्जाम
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर केंद्रित दो दिवसीय अखिल भारतीय सेमिनार का किया कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शुभारंभ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

