Create your Account
ट्रंप ने खरीदी टेस्ला की लाल कार, मस्क को देशभक्त बताया
मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की कंपनी टेस्ला से एक शानदार लाल रंग की कार खरीदी है। ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वे मस्क का समर्थन करने के लिए टेस्ला कार खरीदेंगे। मंगलवार को व्हाइट हाउस के बाहर टेस्ला की 4-5 गाड़ियां देखी गईं, जिनमें साइबर ट्रक भी शामिल था। इनमें से ट्रंप ने लाल कार को चुना।
ट्रंप ने मस्क की तारीफ करते हुए उन्हें देशभक्त और बेहतरीन इंसान बताया।

मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "जब मैंने देखा कि मस्क और उनकी कंपनी को निशाना बनाया जा रहा है, तो मैंने टेस्ला कार खरीदने का फैसला किया। यह खरीद सार्वजनिक रूप से हुई और मस्क अच्छा काम कर रहे हैं।" यह कदम ऐसे समय उठाया गया, जब टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है।

मस्क, जो सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख हैं, ने सरकारी खर्च में कटौती और छंटनी कर आलोचकों के निशाने पर हैं। ट्रंप ने कहा कि मस्क के खिलाफ हिंसा और टेस्ला शोरूमों-कारों पर हमले घरेलू आतंकवाद हैं। हाल ही में टेस्ला की गाड़ियों और चार्जिंग स्टेशनों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

Related Posts
More News:
- 1. Bada Mangal 2026 : पहला बड़ा मंगल कब है? ज्येष्ठ माह में पड़ेंगे 8 बड़े मंगल, नोट कर लें तिथि और पूजा विधि
- 2. Raipur City Crime : पर्स स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, महिलाओं को निशाना बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
- 3. Saturday Horoscope: शनिवार के दिन किन राशियों पर मेहरबान होने वाले हैं शनिदेव, जानें सभी 12 राशियों का हाल
- 4. Raipur City Crime : इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, नाईजीरियन सरगना समेत 2 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

