Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
TMC: टीएमसी ने घोषित की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति, युवा और अनुभवी नेताओं को मिली जिम्मेदारी
TMC: कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा करते हुए संगठन में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए और अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई टीम में अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं, उनकी सहायता के लिए डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल इकाई की जिम्मेदारी अब चंद्रिमा भट्टाचार्य को सौंपी गई है, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से दूर हुए सुब्रत बख्शी की जगह ली है।
TMC: पार्टी ने विभिन्न संगठनों के नेतृत्व में भी बदलाव किए हैं। सायोनी घोष युवा तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष बनी रहेंगी, जबकि माला रॉय को महिला कांग्रेस और प्रियंका अधिकारी को छात्र संगठन की कमान दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर डेरेक ओ'ब्रायन और कल्याण बनर्जी पार्टी के प्रवक्ता बने रहेंगे, जबकि कुणाल घोष राज्य प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे। बैठक में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई और अन्य राज्यों में नई कमेटियों के गठन की योजना पर सहमति बनी। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्टों में नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर अटकलें लगाई गईं, लेकिन टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि लगभग 99 प्रतिशत सदस्य बैठक में प्रत्यक्ष या वर्चुअल रूप से शामिल हुए थे।
Related Posts
More News:
- 1. cockroaches: इस देश में जुटे 1 लाख से ज्यादा विदेशी कॉकरोच, कीमत करीब 2 करोड़
- 2. Noida Fire Incident: नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
- 3. IND vs AFG ODI: विराट के बाद अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, फिटनेस टेस्ट के दौरान लगी चोट
- 4. Fake Tomato Sauce : सावधान! टमाटर नहीं, लाल केमिकल खा रहे हैं आप? 235 किलो नकली सॉस पकड़ाया, ऐसे करें तुरंत पहचान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

