Create your Account
Sukma Naxal News: छोटेकड़वाल के जंगलों में सर्चिंग, भारी मात्रा में नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद
- VP B
- 29 Aug, 2024
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने छोटेकड़वाल के जंगलों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
सुकमा। Sukma Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने छोटेकड़वाल के जंगलों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किए हैं। बरामद किए गए सामान में एक भरमार बंदूक, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, पटाखे, स्पीकर, बैटरी और नक्सली बैनर शामिल हैं।
Sukma Naxal News: जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका कैंप और 208 कोबरा वाहिनी की टीम के साथ मिलकर छोटेकेड़वाल, सिंगनमड़गू, कामाराम और आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह करीब 7 बजे, जैसे ही सुरक्षा बल छोटेकेड़वाल के जंगल में पहुंचे, नक्सली अपनी गतिविधियों को देखकर भाग गए। सर्चिंग के दौरान, नक्सलियों के ठिकाने से छिपाए गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई।
Sukma Naxal News: इससे पहले मंगलवार को कोंटा और किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर, सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम ने दुलेड़ और मुकराजकोण्डा क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान, पांतादुलेड़ के पास एक छह किलो का पाइप बम बरामद किया गया, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Arrest: सीबीआई अफसर बनकर 23 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
- 2. CG Crime : मंदिर बैठक बनी खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या, 5 हिरासत में
- 3. UP News : कानपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला : तंत्र-क्रिया के लिए 7 साल की बेटी की बली देने को तैयार था पिता, मासूम की चीख ने बचाई जान
- 4. Justice Yashwant Verma Resignation: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर से मिले थे जले हुए नोट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

