Breaking News
Create your Account
Raipur City News : पार्टी से लौट रहे परिवार पर बदमाशों ने किया हमला, चाकू-डंडों से मारपीट कर लाखों की लूट
- Rohit banchhor
- 08 Apr, 2026
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक परिवार के साथ हुई लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। गुलशन वाटिका फेस-01 निवासी परिवार सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी में एक पार्टी से लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया।
जानकारी के मुताबिक, दत्तरेंगा की ओर जाते समय परिवार की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चाकू व डंडों से हमला कर दिया। हमले में परिवार के सदस्य घायल हो गए, जिसके बाद बदमाशों ने महिलाओं की सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपए नकद लूट लिए।
वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल और डरे हुए परिवार ने अपनी जान बचाने के लिए पास के जंगल में छिपकर रात बिताई। सुबह किसी तरह थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Census 2026 : छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 1 मई से घर-घर पहुंचेगा सर्वे दल, शुरू हुई मकानों की नंबरिंग
- 2. Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी को 24 घंटे में पूरा कर दिखाया ईरान,बहरीन में एमेजन के हेडक्वार्टर पर अटैक, सामने आया वीडियो
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी ने जीता वाराणसी के लोगों का दिल, स्थानीय व्यंजन का चखा स्वाद, दुकानदार और जनता से किया संवाद
- 4. MS Dhoni Batting in the Nets: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी! नेट्स में बैटिंग करते नजर आए
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

