Create your Account
पाकिस्तान के बन्नू में छावनी पर आत्मघाती हमला, नौ की मौत, छह आतंकवादी मारे गए
पेशावर। उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार शाम को बन्नू छावनी पर हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। इस हमले में आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे दो वाहनों को छावनी की चाहरदीवारी से टकराकर विस्फोट कराया।
सेना के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, यह हमला पेशावर से करीब 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित बन्नू में हुआ। आत्मघाती हमलावरों ने छावनी की मुख्य दीवार को निशाना बनाया और विस्फोटकों से भरे वाहनों को उससे टकरा दिया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर से संबद्ध आतंकी संगठन जैश अल फुरसान ने ली है।
यह संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कई गुटों में से एक है, जो लंबे समय से क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, हमले में पास की रिहायशी इमारतों में रहने वाले पांच लोग हताहत हुए। इसके अलावा, बचाव कर्मियों ने छावनी की दीवार से सटी एक मस्जिद के मलबे से चार शव निकाले।
घायलों की संख्या 16 बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सेना और पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है ताकि हमलावरों के इरादों और उनके सहायकों का पता लगाया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Alert in Delhi: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, जांच एजेंसियां सतर्क
- 2. LPG Gas Scam : LPG गैस घोटाले का बड़ा खुलासा, 1.5 करोड़ की 90 टन गैस गायब, प्लांट मैनेजर गिरफ्तार
- 3. CG News : 10वीं में लगातार असफलता से परेशान नाबालिग ने की आत्महत्या
- 4. Online Betting Network : ऑनलाइन सट्टे के ‘मास्टरमाइंड’ तक पहुंची पुलिस, नागपुर से दबोचा गया पैनल सप्लायर, बड़े खुलासे के संकेत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

