Create your Account
Stock Market: सपाट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त; रुपया फिर कमजोर
Stock Market: मुंबई: लगातार नुकसान झेल रहे निवेशकों के लिए मंगलवार की शुरुआत सकारात्मक रही। घरेलू शेयर बाजार ने तेजी के साथ शुरुआत की, जिसमें सेंसेक्स 117.57 अंकों की बढ़त के साथ 74,571.98 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 31.3 अंक चढ़कर 22,584.65 पर कारोबार करता दिखा। बाजार में इस तेजी ने निवेशकों को राहत दी है।
Stock Market: हालांकि, दूसरी ओर रुपये पर दबाव बढ़ा है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे कमजोर होकर 86.88 प्रति डॉलर पर आ गया। यह गिरावट अमेरिकी डॉलर की मजबूती, विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच देखी गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 86.83 पर खुला और फिर 86.88 तक लुढ़क गया। सोमवार को यह 86.72 पर बंद हुआ था।
Stock Market: डॉलर सूचकांक 0.03% बढ़कर 106.62 पर रहा, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.51% उछलकर 75.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर बाजार की तेजी ने रुपये की गिरावट को कुछ हद तक थामा, लेकिन आने वाले दिनों में तेल कीमतों और विदेशी निवेश पर नजर रखना जरूरी होगा।
Related Posts
More News:
- 1. UPSC NDA-I और CDS-I 2026 का रिजल्ट जारी, हजारों अभ्यर्थी हुए सफल
- 2. Petrol and diesel prices: 4 से 5 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, रसोई गैस भी हो सकती है महंगी: सोर्स
- 3. SRH vs KKR IPL 2026 : कोलकाता ने रोका हैदराबाद का विजय रथ, 7 विकेट से जीता मैच; प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
- 4. HPBOSE 12th Result: हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी, 99.20 प्रतिशत बच्चे पास, Direct Link पर क्लिक कर के देखें परीक्षा परिणाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

