Create your Account
Stock Market: बिकवाली के चलते शेयर बाजार में गिरावट, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
Stock Market: मुंबई: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स 485 अंक गिरकर 76,557.79 अंक पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 144.75 अंक की गिरावट के साथ 23,167.05 अंक पर बना रहा।
Stock Market: विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर
शेयर बाजार में गिरावट की वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली को बताया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 4,341.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे बाजार में दबाव बढ़ा।
Stock Market: रुपये में मामूली मजबूती
वहीं, शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे मजबूत होकर 86.58 पर पहुंच गया। हालांकि, शेयर बाजार में गिरावट और वैश्विक बाजारों में सुस्ती का असर घरेलू बाजार पर भी देखा गया।
Related Posts
More News:
- 1. SRH vs KKR IPL 2026 : कोलकाता ने रोका हैदराबाद का विजय रथ, 7 विकेट से जीता मैच; प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
- 2. CG Accident : शादी की खुशियां मातम में बदली, बेकाबू कार नदी में गिरी, 4 युवकों की मौत, 2 की हालत नाजुक
- 3. Monday Horoscope : सोमवार का दिन मेष समेत इन 4 राशि के लिए रहेगा विशेष, पढ़ें अपना राशिफल
- 4. CG Crime : नाले के पास डंप 9 पेटी एमपी की शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार, सरगना फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

