Create your Account
Stock Market: शेयर बाजार फिर धड़ाम, सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 22300 से नीचे
Stock Market: मुंबई/नई दिल्ली: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 790.87 अंकों की कमी के साथ 73,821.56 पर खुला, जबकि निफ्टी 231.15 अंक लुढ़ककर 22,313.90 के स्तर पर पहुंच गया। देखते ही देखते बाजार में और तेजी से गिरावट आई, और सुबह 9:50 बजे तक सेंसेक्स 940.77 अंक (1.26%) टूटकर 73,703.80 पर आ गया। इसी तरह, निफ्टी भी 272.96 अंक (1.21%) की गिरावट के साथ 22,272.10 पर कारोबार करता नजर आया।
Stock Market: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कई बड़े शेयरों में नुकसान का रुख रहा। इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और मारुति जैसे शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए और इनमें भारी बिकवाली देखी गई। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने इस गिरावट के बीच कुछ राहत दी और ये मुनाफे में कारोबार करते दिखे।
Stock Market: वैश्विक बाजार में भी कमजोरी के संकेत मिले। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 0.47% की मामूली गिरावट के साथ 73.69 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर रही। शेयर बाजार के आंकड़ों से पता चला कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पिछले दिन यानी बृहस्पतिवार को बिकवाली का रुख अपनाया था। इस दौरान उन्होंने 556.56 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिक्री की, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा।
Related Posts
More News:
- 1. BJP MLAs meeting in Kolkata today: बंगाल में नई सरकार का रास्ता साफ, चुनाव आयोग ने गवर्नर को भेजा नोटिफिकेशन, बीजेपी विधायकों की बैठक आज, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी,क्या है प्रावधान
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर के उद्योगपतियों से किया संवाद, कहा- प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय
- 3. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
- 4. Huma Qureshi Wedding : हुमा कुरैशी बंध सकती हैं शादी के बंधन में, बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग वेडिंग प्लान ने बढ़ाई हलचल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

