Create your Account
शेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन उछाल देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 147.79 अंकों की बढ़त के साथ 75,449.05 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73 अंकों की तेजी के साथ 22,907 पर पहुंचा। दिनभर के कारोबार में दोनों सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन अंत में बाजार ग्रीन जोन में रहा।
टाटा, अडानी, आरवीएनएल और मझगांव डॉक जैसे शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स सुबह 75,473.17 पर खुला, जो पिछले बंद 75,301.26 से ऊपर था। दिन में यह 75,201.48 तक गिरा, लेकिन बाद में 75,568.38 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा और अंत में 75,449.05 पर स्थिर हुआ।
वहीं, निफ्टी 22,874.95 पर खुला, जो पिछले बंद 22,834.30 से अधिक था। कारोबार के दौरान यह 22,807 तक फिसला, लेकिन दोपहर बाद रिकवरी करते हुए हरे निशान में बंद हुआ। हालांकि बाजार की चाल आज कुछ सुस्त रही, लेकिन निवेशकों का भरोसा मजबूत दिखा।
Related Posts
More News:
- 1. GST collection April 2026: दुनिया में उथल-पुथल के बीच भरा मोदी सरकार का खजाना, टूटे सारे रिकॉर्ड, GST कलेक्शन 2.42 लाख करोड़ रुपए के पार, जानें छत्तीसगढ़ का हाल
- 2. CG Crime : सब्जी गाड़ी से निकल आया करोड़ों का गांजा, कैरेट के पीछे छिपाकर हो रही थी तस्करी, दो गिरफ्तार
- 3. CG Crime : शादी में गया परिवार, पीछे से ‘साफ’ हुआ घर, स्क्रैप व्यापारी के यहां लाखों की चोरी
- 4. LSG vs RCB IPL 2026 : आरसीबी ने जीता टॉस, लखनऊ के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग-11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

