Create your Account
Stock Market: तेजी के बाद लाल निशान पर लौटा बाजार, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
Stock Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली, लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह सकी। शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।
Stock Market: सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 280.38 अंकों की मजबूती के साथ 78,551.66 के स्तर तक पहुंचा, जबकि निफ्टी 77.25 अंकों की बढ़त के साथ 23,773.55 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, कुछ समय बाद ही बाजार लाल निशान में आ गया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सेंसेक्स 150 अंकों से अधिक और निफ्टी 50 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
Stock Market: रुपये में ऐतिहासिक गिरावट
भारतीय मुद्रा बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 87.55 के स्तर पर आ गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का यह नया रिकॉर्ड निवेशकों की चिंताओं को और बढ़ा सकता है।
Stock Market: क्या हैं गिरावट के प्रमुख कारण?
शेयर बाजार और रुपये में गिरावट के पीछे कई कारक हो सकते हैं, जिनमें वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर की मजबूती मुख्य वजहें बताई जा रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs MI IPL 2026: चेपॉक में हाई-वोल्टेज मुकाबला, मुंबई ने जीता टॉस, चेन्नई की पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11
- 2. Share Market: कच्चे तेल की कीमतों के दबाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 251.61 अंकटूटा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
- 3. CG News : बस्तर की ‘सल्फी’ अब बनेगी ग्लोबल हेल्थ ड्रिंक? युवा इनोवेटर हर्षवर्धन का अनोखा मिशन
- 4. MP News : मालवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक संस्कृति मंच को 5 लाख रुपये देने की घोषणा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

