Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 170 अंक लुढ़का, जानें निफ़्टी का हाल
Share Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन अंतिम घंटों में बिकवाली के दबाव ने बाजार को लाल निशान में धकेल दिया। बीएसई सेंसेक्स 170.22 अंक (0.20%) गिरकर 83,239.47 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 48.10 अंक (0.19%) के नुकसान के साथ 25,405.30 पर आकर ठहरा। बुधवार को सेंसेक्स 287.60 अंक और निफ्टी 88.40 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
सेंसेक्स की 30 में से केवल 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 19 में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 की 17 कंपनियां बढ़त के साथ बंद हुईं, जबकि 32 में नुकसान हुआ। मारुति सुजुकी के शेयर 0.98% की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक 1.91% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा लुढ़का।
इन शेयरों में रही तेजी
इंफोसिस (0.51%), एशियन पेंट्स (0.44%), एनटीपीसी (0.36%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.36%), टाटा मोटर्स (0.29%), और रिलायंस इंडस्ट्रीज (0.05%) जैसे शेयरों में बढ़त देखी गई।
इन शेयरों में गिरावट
बजाज फिनसर्व (1.38%), बजाज फाइनेंस (1.30%), टाइटन (0.76%), एसबीआई (0.75%), और टीसीएस (0.66%) जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की जिंदा दबकर मौत, मची चीख-पुकार
- 2. Patwari Suspended : रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी, कलेक्टर ने किया सस्पेंड
- 3. RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, रियान शतक के चुके; स्टार्क ने झटके तीन विकेट
- 4. CG News: राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठक, पायलट करेंगे विधायकों और डीडीसी अध्यक्षों से चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

