Create your Account
Share Market: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद; सेंसेक्स 187 अंक मजबूत, जानें निफ़्टी का हाल
Share Market: मुंबई: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कमजोरी के बावजूद तेजी का माहौल रहा। बीएसई सेंसेक्स 187.09 अंक उछलकर 79,595.59 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 41.70 अंक की बढ़त के साथ 24,167.25 पर पहुंचा। हालांकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 85.19 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
Share Market: बैंकिंग शेयरों और विदेशी निवेश से बाजार में उछाल विदेशी पूंजी प्रवाह और बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। सेंसेक्स में आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट रही।
Share Market: एफआईआई ने की 1,970 करोड़ की खरीदारी एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,970.17 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। एशियाई बाजारों में शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 गिरावट के साथ बंद हुए।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: रायपुर में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार,शहर के कुछ बड़े कारोबारियों से लिंक का क्लू
- 2. Bihar News : मिड-डे मील बना जहर, दाल-चावल खाते ही 250 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार
- 3. CG News : जंगली सूअर के हमले से 5 महिलाएं घायल, तेंदुपत्ता तोड़ने गई थी जंगल
- 4. IPL 2026 Points Table : कोलकाता ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस में KKR की वापसी; पॉइंट्स टेबल का समीकरण बदला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

