Breaking News
:

Raipur South Assembly by-election: प्रमोद दुबे के बाद नेता कन्हैया अग्रवाल ने भी खरीदा नामांकन फार्म, अब तक 3 निर्दलीयों ने जमा किए नामांकन

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल और प्रमोद दुबे ने नामांकन फार्म खरीदा, बीजेपी ने सुनील सोनी को उम्मीदवार घोषित किया

Raipur South Assembly by-election: रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए नामांकन फार्म भरे जा रहे है। मंगलवार को कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने भी नामांकन फार्म ख़रीदा है। इससे पहले प्रमोद दुबे फार्म खरीदा है। बता दें कि बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। बीजेपी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, युवा नेता आकाश शर्मा और कन्हैया अग्रवाल ने उम्मीदवारी का दावा किया है। 

Raipur South Assembly by-election: तीन निर्दलीयों ने जमा किए नामांकन
रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कल यानि 21 अक्टूबर को शबिस्ता खान, सुषमा अग्रवाल, महेंद्र कुमार बाघ ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।

Raipur South Assembly by-election: रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us