Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Raipur City News : रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, अश्लील प्रमोशन और नशे की आशंका से मचा हड़कंप
- Rohit banchhor
- 14 May, 2026
रायपुर में प्रस्तावित एक हाई-प्रोफाइल “रेड रूम टेक्नो पार्टी” को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रस्तावित एक हाई-प्रोफाइल “रेड रूम टेक्नो पार्टी” को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया पर खुलेआम किए जा रहे पार्टी प्रमोशन ने अब पुलिस और सामाजिक संगठनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आरोप है कि पार्टी के प्रचार में नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया गया और वीडियो को भड़काऊ अंदाज में पेश कर युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश की गई।
जानकारी के मुताबिक यह पार्टी शुक्रवार शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर के “फर्जी कैफे” नामक स्थान पर आयोजित की जानी है। पार्टी के लिए अलग-अलग कैटेगरी में 8 हजार से लेकर 40 हजार रुपए तक की बुकिंग फीस तय की गई है। वहीं कलाकारों से मुलाकात के नाम पर भी अलग से शुल्क वसूले जाने की बात सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, इस पार्टी में नशे से जुड़े पदार्थ परोसे जाने की आशंका भी जताई जा रही है। इसी को लेकर आयोजन स्थल की अनुमति, सुरक्षा व्यवस्था और कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रमोशनल वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इस आयोजन को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि राजधानी में इस तरह के आयोजनों को खुली छूट देना युवाओं पर गलत असर डाल सकता है।
मामले को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। ACP रमाकांत साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजन की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। अब पूरे मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी प्रकार का अश्लील या अवैध आयोजन न हो।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, आईटी शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर, जानें आज का हाल
- 2. CG News : केशकाल कॉलेज में शार्ट सर्किट से लगी आग, परीक्षा के दौरान हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी
- 3. CG Crime : कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म, दो गिरफ्तार
- 4. PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले पीएम बने मोदी, नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

