Breaking News
Create your Account
छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी!, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जनजातीय समुदाय के लोगों से भी करेंगे मुलाकात
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर 2024 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान को समर्पित है और इसे लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
कार्यक्रम :
संग्रहालय का लोकार्पण: प्रधानमंत्री मोदी 10 एकड़ क्षेत्र में फैले इस संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्रामों की घटनाओं को प्रदर्शित किया गया है। यहां हल्बा विद्रोह, सरगुजा विद्रोह, भोपालपट्टनम विद्रोह और परलकोट विद्रोह जैसी प्रमुख घटनाओं को दर्शाने वाली 15 गैलरियां बनाई गई हैं।
संग्रहालय के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलकर संवाद करेंगे। इस दौरान वे उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को सुनकर उनके समाधान पर चर्चा करेंगे।
प्रशासनिक तैयारियां शुरू: प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। नवा रायपुर स्थित संग्रहालय में जनजातीय समाज की विभूतियों के अलावा प्रदेशभर के आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो इस विशेष आयोजन को गौरवान्वित करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को किया संबोधित, पंच तीर्थ विकास निर्णय को बताया ऐतिहासिक कदम
- 2. CG Crime: बलरामपुर में अफीम की खेती.. तुर्रीपानी खजुरी तैयार अफीम की फसल को खपाने वाला मुख्य सप्लायर झारखंड से गिरफ्तार
- 3. MP Crime : रिश्तों का कत्ल, पिता-भाई ने मिलकर ली युवक की जान, एक महीने तक रची आत्महत्या की कहानी
- 4. CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

