Create your Account
प्रधानमंत्री मोदी और कतर के अमीर ने की आतंकवाद की निंदा, सीधे तौर पर पाकिस्तान को दिया सन्देश
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्माद अल-सानी ने मंगलवार को सीमा पार आतंकवाद सहित सभी तरह के आतंकवाद की पुरजोर निंदा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय तंत्र के माध्यम से इस खतरे से निपटने में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने सीमापार आतंकवाद सहित सभी तरह के आतंकवाद की पुरजोर निंदा की और द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय तंत्रों के माध्यम से इस खतरे से निपटने में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की।
दोनों नेताओं ने सूचना और खुफिया जानकारी साझा करने, अनुभवों, सर्वोत्तम तौर तरीकों और प्रौद्योगिकियों के विकास एवं आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाने तथा कानून प्रवर्तन, धन शोधन निरोधक, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध और अन्य अंतरराष्ट्रीय अपराधों को रोकने में सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की।
प्रधानमंत्री मोदी और कतर के अमीर ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और लोगों से लोगों के संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-कतर संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फैसला किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन को झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना
- 2. CG News: जमीन विवाद हुआ तो सीधे कलेक्टर करेंगे फैसला, कमिश्नर कोर्ट का झंझट खत्म, विष्णुदेव सरकार ने बदला सालों पुराना नियम
- 3. CG News : धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत प्रदेश में सुनाई गई पहली सजा, झाड़फूंक, चमत्कारी इलाज के दौरान युवती की हुई थी मौत, आरोपी महिला को उम्रकैद
- 4. CG Weather News : झुलसाती गर्मी पर लगा ब्रेक, अब बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 3 दिन में तापमान गिरेगा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

