Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Paris Olympics 2024 : मनु भाकर का धमाकेदार प्रदर्शन, 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में, पदक की उम्मीद जगी
- Rohit banchhor
- 27 Jul, 2024
Paris Olympics 2024 : पेरिस। ओलंपिक के पहले दिन भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन किया है।
Paris Olympics 2024 : पेरिस। ओलंपिक के पहले दिन भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन किया है। मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। फाइनल मुकाबला रविवार को दोपहर 3.30 बजे होगा, जिसमें मनु पदक के लिए निशाना साधेंगी। मनु ने क्वालिफिकेशन राउंड में 600 में से 580 अंक हासिल किए और सबसे अधिक 27 परफेक्ट स्कोर दर्ज किए। वहीं, दूसरी भारतीय निशानेबाज रिद्म सांगवान फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं और 573 अंक के साथ 15वें स्थान पर रहीं। शीर्ष 8 निशानेबाजों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।
Paris Olympics 2024 : अन्य इवेंट्स में भारतीय प्रदर्श-
चीन ने पेरिस ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीता। चीन की शूटिंग टीम ने 10 मीटर राइफल मिक्स्ड इवेंट में सोने पर निशाना साधा। रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने रजत और कजाकिस्तान ने कांस्य पदक जीता। इसी इवेंट में भारत की टीम-2 रमिता और अर्जुन कुल 628.7 स्कोर के साथ छठे स्थान पर रही जबकि टीम-1 एलावेनिल और संदीप कुल 626.3 स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रही। 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन इवेंट में भारत के सरबजोत सिंह फाइनल में जगह बनाने से एक अंक से चूक गए। वो 577 अंक के साथ 9वें स्थान पर रहे। अर्जुन सिंह चीमा 574 अंक के साथ 18वें स्थान पर रहे।
Paris Olympics 2024 : रोइंग और हॉकी में भारतीय प्रदर्शन-
रोइंग के मेंस सिंगल्स स्कल्स हिट्स राउंड में बलराज पंवार चौथे नंबर पर रहे और सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। बलराज अब रेपेचेज राउंड में हिस्सा लेंगे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। भारत को मुश्किल पूल मिला है जिसमें ओलंपिक चौंपियन बेल्जियम और रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। जीत की शुरुआत करना भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।
रोइंग के मेंस सिंगल्स स्कल्स हिट्स राउंड में बलराज पंवार चौथे नंबर पर रहे और सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। बलराज अब रेपेचेज राउंड में हिस्सा लेंगे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। भारत को मुश्किल पूल मिला है जिसमें ओलंपिक चौंपियन बेल्जियम और रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। जीत की शुरुआत करना भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।
Paris Olympics 2024 : बैडमिंटन और टेनिस में भारतीय मुकाबले-
बैडमिंटन के मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फ्रांस के लुकास कोरवी और रोनन लाबर का सामना करेंगे। मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन से और महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो दक्षिण कोरिया की किम सो यियोंग और कोंग ही योंग से भिड़ेंगी। टेनिस में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी अपने डबल्स अभियान की शुरुआत करेंगे। वे मेंस टेनिस डबल्स के पहले दौर के मैच में फ्रांस के फैबियन रेबुल और एडौर्ड रोजर-वेसलिन से मुकाबला करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. ED Raid in West Bengal: पीडीएस राशन घोटाला मामले में बंगाल में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोलकाला-बर्धवान में 9 ठिकानों पर रेड
- 2. Breaking: मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज
- 3. CG News : ACB की बड़ी कार्रवाई , 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार, सहयोगी भी दबोचा गया
- 4. US Navy Secretary John Phelan fired: अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन बर्खास्त, ईरान के साथ सीजफायर के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

