Breaking News
Create your Account
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, यहां 64 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर
कोंडागांव: कोंडागांव जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिले में पदस्थ 64 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का अस्थायी तौर पर विभिन्न थानों में स्थानांतरण किया गया है। इस आदेश में उप-निरीक्षक (सउनि) से लेकर आरक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।
इस सूची में उप-निरीक्षक यशवंत सेन को रक्षित केन्द्र से थाना फरसगांव, जबकि मोहन यादव को मर्दापाल से केशकाल थाने स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही बहादुर मरकाम, मुलचंद बघेल, संतोष सिदार, और मनीराम मरकाम सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी नई तैनाती दी गई है। कई महिला आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है, जिसमें प्रेमलता दीवान, संगीता कोर्राम और अंजिना सोरी प्रमुख हैं।
यह स्थानांतरण आदेश प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दृष्टि से लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्थानांतरण के पालन हेतु आदेश जारी किए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. TIME-100 List 2026: TIME मैगज़ीन ने जारी की 100 प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट, प्रधानमंत्री मोदी को नहीं मिली जगह, इन तीन भारतियों के नाम शामिल
- 2. Lee Jae Myung: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंध होंगे मजबूत
- 3. Doctor Hazra Discount Offer: क्लिनिक में ‘जय श्री राम’ बोलने पर 500 रुपये स्काउंट, बंगाल के डॉक्टर का अनोखा ऑफर! तिलमिलाई TMC
- 4. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकालेश्वर भस्म श्रृंगार दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

