Create your Account
बंदूक की नोक पर ज्वैलरी संचालक से लूट, 40 हज़ार नगदी सहित कीमती आभूषण लूटे
- VP B
- 14 Aug, 2024
घटना की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्र भी देर रात्रि घटनास्थल पहुंचे,और मौके पर मौजूद पुलिस टीम को जांच को लेकर दिशा निर्देश दिए।
भोपाल। राजधानी भोपाल अब लुटेरों के निशाने पर है। शहर के बागसेवनिया थाना इलाके में अब लूट की वारदात की गई है। यह लूट उस वक्त हुई है जब शहर स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाने जा रहा है,शहर भर में राष्ट्रीय पर्व को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था होने के बावजूद हेलमेट पहनकर आए 2 लुटेरों ने कृष्ण आर्केड के सामने स्थित एसएस ज्वेलर्स शॉप में चाकू और बंदूक की नोक पर 40 हजार रुपए नगदी सहित शॉप में रखे लाखों रुपए केआभूषण लूट लिए। और फरार हो गए।
रात्रि के समय हुई लूट की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मौके से पुलिस को सूचना दी गई,सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस टीम इलाके में मौजूद सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने देर रात तक इलाके लोगों के साथ ज्वैलरी ऑनर से भी लूट के संबंध में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार ज्वेलरी संचालक अपनी दुकान बंद कर रहे थे। उससे कुछ देर पहले मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे और हथियार दिखाकर संचालक को धमकाने लगे, जिसके बाद उन्होंने करीब 40 हजार रुपए कैश और कई तरह के आभूषण लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस की एक अन्य टीम इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक कर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्र भी देर रात्रि घटनास्थल पहुंचे,और मौके पर मौजूद पुलिस टीम को जांच को लेकर दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि शहर में लगातार लूट की वारदात सामने आ रही है। इस महीने यह लूट की तीसरी वारदात है। इससे पहले हबीबगंज और गोविंदपुरा इलाके की पॉश कॉलोनी में भी लुटेरे दिनदहाड़े नगदी रूपए लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लगातार हो रही लूट की वारदात के बाद अब शहर सहमा हुआ नजर आ रहा है। साथ ही रहवासी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो मासूम की हत्या कर कुएं में फेंका, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
- 2. Srinagar Police: श्रीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोग गिरफ्तार
- 3. UP: काशी से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, सीएम योगी ने बच्चों संग बिताया समय, बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के भी किए दर्शन
- 4. SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की कप्तानी पारी ने दिलाई जीत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

