Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
IND vs SL 2st T20I: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा T20 मुकाबला आज, बारिश के चलते टॉस में हो रही देरी, देखें मैच का ताजा अपडेट
IND vs SL 2st T20I: खेल डेस्क: श्रीलंका और भारत के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा। मुकाबला पल्लेकेले स्टेडयिम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में 43 रन से जीत दर्ज की साथ ही सीरीज में टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टी20 सीरीज में भारत की कमान सूर्यकुमार यादव और टीम श्रीलंका का चरिथ असलांका संभाल रहे है। टॉस में मैदान के गीला होने की वजह से देरी हो रही है।
बतौर कप्तान सूर्या और कोच गौतम का पहला दौरा
IND vs SL 2st T20I: भारतीय टीम पहली बार नए कप्तान सूर्यकुमार यादव और नवनियुक्त हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में खेलने उतरेगी। सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे। भारत के जैसे श्रीलंका टीम भी बदलाव के दौर से गुजर रही है। टी20 सीरीज में श्रीलंका के कप्तानी चरिथ असलांका संभालेंगे। जबकि अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या बनायें गए हैं।
कैसा होगा मौसम का मिजाज ?
IND vs SL 2st T20I: मौसम विभाग ने पल्लेकेले में आज दोपहर बारिश होने की आशंका जताई है। हालांकि, मैच शुरू होने से पहले मौसम के साफ होने की सम्भावना है। इस मैदान पर आज भी हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है।
कैसा होगा पिच का मिजाज
IND vs SL 2st T20I: पल्लेकेले स्टेडियम पर हाईस्कोरिंग मुकाबले देखें गए है। इस ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, साथ ही तेज गेंदबाजों को भी बेहद रास आती है। इस मैदान पर 30 बार 150 रन बने है, इस मैदान पर हाई स्कोर 263 रन का है, जबकि पिछले मिकालबे में भारत ने श्रीलंका के के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा था। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है।
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
IND vs SL 2st T20I: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच आज शाम 7:00 से शुरू होगा। जबकि दोनों टीम के कप्तान शाम साढ़े छह बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे।
कहाँ देखें मुकाबला
IND vs SL 2st T20I: इस सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के लिए आप सोनी टेन 3 चैनल देख सकते हैं, जबकि इंग्लिश कमेंट्री के लिए सोनी टेन 5 चैनल पर जाएं। वहीं सभी मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगा।
IND vs SL 2st T20I:भारत-श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
IND vs SL 1st T20I: श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
IND vs SL 1st T20I: भारत (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : ‘डियर वैभव, बहुत बढ़िया…’ राजस्थान की शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की कैप पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट
- 2. Saturday Horoscope: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 3. UP Crime : कलयुगी बेटे ने उठाया का खौफनाक कदम, डांट से नाराज होकर पिता को सुलाई मौत की नींद
- 4. CG News : युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

