Breaking News
Create your Account
महिला होमगार्ड के पति की हत्या, घर पर खून से लथपथ मिली लाश
कोरबा: कोरबा जिले के सिंगापुर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर अज्ञात हमलावर ने घुसकर उसके पति शिव प्रसाद कंवर (46 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे ने टांगी से शिव प्रसाद के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां शिव प्रसाद का शव उनके घर के अंदर खून से लथपथ मिला। घटना के समय उनकी पत्नी सुक्रिता सिंह कंवर, जो नगर सेना में पदस्थ हैं, ड्यूटी पर थीं और शिव प्रसाद घर पर अकेले थे।
हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों और हमलावर की पहचान में जुटी है। इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Ranbir-Alia 4th Wedding Anniversary: आलिया - रणबीर कपूर की 4th वेडिंग एनिवर्सरी, स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों से शेयर की रोमांटिक झलक
- 2. Shivraj Singh Chouhan BJP Observer Bihar: बिहार में नए CM को लेकर तेज हुई कवायद, BJP ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया ऑब्जर्वर
- 3. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 4. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 TI समेत 33 पुलिसकर्मियों का तबादला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

