Create your Account
earthquake in pakistan: म्यांमार और थाईलैंड के बाद अब पाकिस्तान में भूकंप के झटके,दहशत में लोग
- Pradeep Sharma
- 02 Apr, 2025
earthquake in pakistan: म्यांमार और थाईलैंड भारी तबाही के बाद अब बुधवार तड़के पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि रात में अधिकतर लोग सो रहे थे जिस वजह से काफी लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो
इस्लामाबाद। earthquake in pakistan: म्यांमार और थाईलैंड भारी तबाही के बाद अब बुधवार तड़के पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि रात में अधिकतर लोग सो रहे थे जिस वजह से काफी लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। घटना में अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।
earthquake in pakistan: पाक में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर भूकंप तीव्रता दर्ज की गई है। इससे पहले बलूचिस्तान में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक बलूचिस्तान के बरखान जिले में भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है। ईद के दिन भूकंप के झटकों से काफी लोग दहशत में आ गए थे।
earthquake in pakistan: कराची में 4.7 तीव्रता से आया था भूकंप बता दें कि इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान के कराची में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.7 आंकी गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक इसका केंद्र शहर से 75 किमी उत्तर में स्थित है। ईद के दिन भूकंप के झटके महसूस करने पर काफी लोग दहशत में आ गए थे। यूएसजीएस (USGS) के मुताबिक भूकंप की वास्तविक तीव्रता 4.6 थी।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Arrest : “आप डिजिटल अरेस्ट में हैं…” कॉल से शुरू हुआ खेल, महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG Police Transfer : 10 थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, कई थानों में नए चेहरे तैनात, देखें लिस्ट
- 3. UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन 6 नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद
- 4. MP News : बालगृह से फिर फरारी, ग्रिल तोड़कर भागे 3 नाबालिग, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

