Create your Account
बजट से पहले शेयर बाजार छाई हरियाली, बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 77,500 के पास
मुंबई/नई दिल्ली: बजट से ठीक एक दिन पहले भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर 77,500 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 258 अंक बढ़कर 23,508 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, बैंक निफ्टी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 275 अंक की बढ़त के साथ 49,587 पर क्लोज हुआ।
बजट से पहले सरकारी कंपनियों के शेयरों में खासा उछाल देखा गया। विशेषकर रेलवे और रक्षा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में 10 प्रतिशत या उससे भी अधिक की बढ़त दर्ज की गई। BSE के टॉप 30 शेयरों में से केवल छह शेयरों में गिरावट आई, जिनमें कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और आईटीसी होटल शामिल थे, जो लगभग 3 प्रतिशत तक गिर गए।
वहीं, बाकी 24 शेयरों में तेजी देखी गई, जिनमें सबसे ज्यादा बढ़त एल एंड टी के शेयर में रही, जो 4.37 प्रतिशत तक उछला। NSE पर भी टाटा कंज्यूमर, बेल ट्रेंट और कोल इंडिया के शेयरों में अच्छी तेजी रही, जो निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। कुल मिलाकर, बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है, और विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेजी आगामी बजट घोषणाओं से जुड़ी उम्मीदों के कारण है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : सिटी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल टीम
- 2. Munidih Coal Washery Accident : BCCL की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा : कोयले की स्लरी में दबने से 4 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे
- 3. China : चीन में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई : दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा
- 4. Bharat Bhagya Vidhata : ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, 26/11 के नायकों की अनकही कहानी लेकर आ रही कंगना रनौत; 12 जून को रिलीज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

