Create your Account
अमेरिका: प्ले स्टोर पर टिक-टॉक की वापसी, कुछदिन पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाया था प्रतिबंध
नई दिल्ली/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका में सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक की एप्पल और गूगल प्ले स्टोर पर फिर से वापसी हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिक-टॉक पर लगे प्रतिबंध को अभी रोकते हुए उसे 5 अप्रैल तक की छूट दी है। अमेरिका में पिछले महीने टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके बाद ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें टिक-टॉक को 75 दिनों की छूट दी गई थी।
अमेरिकी कानून के अनुसार, टिक-टॉक को प्रतिबंध से हमेशा के लिए छूट तभी मिल सकती है जब इस पर मालिकाना हक किसी और का होगा। बाइडन प्रशासन ने आरोप लगाया था कि चीन टिक-टॉक का इस्तेमाल जासूसी के लिए कर सकता है। हालांकि, चीन और टिक-टॉक ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
टिक-टॉक के प्रतिनिधियों ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने पहले कार्यकाल के दौरान टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में रहे थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टिक-टॉक का भविष्य अमेरिका में कैसा रहेगा और क्या इसका मालिकाना हक बदलने की स्थिति उत्पन्न होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : बस्तर के जंगलों से निकल रहा ‘माओवादी खजाना’, सर्च ऑपरेशन में करोड़ों के कैश और सोना बरामद
- 2. PM Modi Visit BJP Office: प्रधानमंत्री मोदी BJP मुख्यालय में मनाएंगे चुनाव नतीजे का जश्न, पांच राज्यों में वोट काउंटिंग जारी
- 3. SRH vs KKR IPL 2026 : कोलकाता ने रोका हैदराबाद का विजय रथ, 7 विकेट से जीता मैच; प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
- 4. CG News : डीमाइनिंग मिशन पर निकले ITBP जवानों का वाहन पलटा, 2 की हालत नाजुक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

