Create your Account
Man-Eating Wolf: बहराइच के बाद अब सीतापुर में आदमखोर भेड़िए का आतंक, एक की मौत 6 घायल
- VP B
- 30 Aug, 2024
उत्तर प्रदेश के बहराइच में पिछले डेढ़ महीने के भीतर 9 लोगों को मारने वाले चार भेड़ियों को वन विभाग ने कैद कर लिया है। इन भेड़ियों के हमलों से 45 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं
Man-Eating Wolf: सीतापुर/बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में पिछले डेढ़ महीने में 9 लोगों को अपना शिकार बनाने वाले चार भेड़ियों को वन विभाग ने कैद पिंजरे में कैद कर लिया है। बहराइच में भेड़ियों के हमले से अब तक 45 से अधिक लोग घायल हो चुके है।
Man-Eating Wolf: इसी बीच अब सीतापुर में भी भेड़िए के आतंक की जानकारी मिली है। सीतापुर में भी भेड़िए ने कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। भेड़िए के हमले में एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि चार बच्चों समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल हो चुके है।
Man-Eating Wolf: जानकारी मिली है कि सीतापुर जिले के सदरपुर थाना इलाके में तीन दिन के अंतराल पर भेड़िए ने कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। आदमखोर भेड़िया की वजह से लोग अपने घरों से निकलने से डर रहे है। अगर लोग घर से निकलते है तो वह झुंड बनाकर लाठी-डंडों से लैस होकर बाहर निकल रहे हैं। बच्चों व जानवरों को घरों में कैद कर रखा है।
Man-Eating Wolf: सबसे पहले सोमवार की शाम भेड़िए ने एक वृद्धा को शिकार बनाया। भरथरी गांव की रहने वाली सैफुल्ला (80) पर भेड़िए ने उस समय हमला किया जब वह शौच के लिए अकेली खेतों की ओर गई थी। भेड़िए के हमले में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।
Man-Eating Wolf: मृतका के दामाद शरीफ ने बताया कि एक ही बेटी होने के कारण वह अकेली ही रहती थी। काफी देर तक जब वह नित्यक्रिया से वापस नहीं लौटी तो पड़ोसियों को चिंता हुई। तलाश करने पर गांव के बाहर वृद्धा का शव पड़ा मिला। मृतका के गले पर पंजे के निशान थे।
Man-Eating Wolf: उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दिए बगैर ही संस्कार कर दिया। अगले दिन इसी गांव के वसीम का लड़का बकरा चराने खेत गया था। वसीम ने बताया कि अचानक भेड़िए ने बकरे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Man-Eating Wolf: इसी तरह भेड़िए ने कैसर जहां (50), पीपा पुल पर जा रहे मो. शफी (35), नदी के किनारे खेल रहे सरफराज (6), नाहिद (3), बाजार के पास मंजीत (10) व कन्हैया (8) पर भी हमले किए, जिससे वह घायल हो गए। वहीं, वन विभाग का कहना है कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई, अगर होती तो कार्रवाई की जाती।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर मोबाइल ले गया छात्र, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
- 2. Modi Cabinet Decision: मोदी कैबिनेट की महिला आरक्षण विधेयक में संशोधनों को मंजूरी, लोकसभा सीटों की कुल संख्या 543 से बढ़कर 816 होने की उम्मीद, इसी सत्र में पेश करने की तैयारी
- 3. MP High Court का बड़ा फैसला : दूसरे राज्य के OBC प्रमाण-पत्र पर मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगा आरक्षण
- 4. CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास दो सूटकेस और बैग से लाखों रुपये बरामद, आरोपी हिरासत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

