Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Emergency Landing : इंडिगो फ्लाइट 6E 2006 की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद लेह से वापस लौटा विमान, सभी यात्री सुरक्षित

विमान में चालक दल सहित करीब 180 यात्री सवार थे और सभी को सुरक्षित रूप से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

Emergency Landing : इंडिगो फ्लाइट 6E 2006 की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद लेह से वापस लौटा विमान, सभी यात्री सुरक्षित
X

Emergency Landing : नई दिल्ली। देश में हाल के दिनों में विमानों की आपात लैंडिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार 19 जून को दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में चालक दल सहित करीब 180 यात्री सवार थे और सभी को सुरक्षित रूप से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट ने गुरुवार सुबह दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी। लेह पहुंचने से कुछ समय पहले पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया और विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। इंडिगो ने अभी तक तकनीकी खराबी की प्रकृति के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन विमान की जांच शुरू कर दी गई है।

हाल ही में इंडिगो की अन्य फ्लाइट्स में भी तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं। बुधवार को भुवनेश्वर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 6E 6101 को उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण रद्द करना पड़ा था। इसके अलावा, 2 जून 2025 को रांची में इंडिगो की एक फ्लाइट (पटना से कोलकाता वाया रांची) को 3-4 हजार फीट की ऊंचाई पर गिद्ध से टकराने के बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस घटना में 175 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया था, लेकिन विमान को नुकसान पहुंचा था।

इसी तरह, 8 मई 2025 को दिल्ली-रांची जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 116 के विंग में कबूतर फंसने से तकनीकी खराबी हुई थी, जिसका पता लैंडिंग के बाद चला। इन लगातार घटनाओं ने विमानन सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल उठाए हैं। इंडिगो ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि सभी घटनाओं की गहन जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire