Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
DNA match of former CM Vijay Rupani: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए मैच, राजकोट में किया जाएगा अंतिम संस्कार
DNA match of former CM Vijay Rupani: अहमदाबाद: अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में मृतकों की संख्या 275 हो गई है। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत की पुष्टि डीएनए मिलान के बाद हुई। उनका शव परिवार को सौंपा जाएगा, और अंतिम संस्कार राजकोट में होगा। रविवार सुबह तक 248 शवों के डीएनए नमूने लिए गए, जिनमें 31 की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें से 20 शव परिजनों को सौंपे गए, और उनके मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए।
शवों को गृहनगर पहुंचाने के लिए 192 एम्बुलेंस और वाहन तैनात हैं। 230 टीमें मृतकों के परिजनों के संपर्क में हैं। विदेशी नागरिकों में से 11 के परिजन आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। शवों के लिए 170 ताबूतों का ऑर्डर दिया गया, जिनमें 100 वडोदरा से लाए गए। बाकी ताबूत तैयार किए जा रहे हैं।
बी जे मेडिकल कॉलेज के सर्जरी प्रोफेसर डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि डीएनए मिलान की प्रक्रिया जारी है। शिनाख्त हुए शव उदयपुर, वडोदरा, खेड़ा, मेहसाणा, अहमदाबाद और बोटाद से हैं। अधिकांश शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे पहचान में दिक्कत हो रही है। बता दें अहमदाबाद से लंदन जाने वाले विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 241 की मौत हुई। इस त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Harassment Against Coach Naval: पैरा स्टार के आरोप से खेल जगत में हलचल, नीरज चोपड़ा-सुमित अंतिल ने कोच नवल पर लगाए मानसिक उत्पीड़न के आरोप; SAI को दी लिखित शिकायत
- 2. CG News: उर्वरक के लिए भी एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य : डिजिटल सिस्टम से होगा वितरण, बिना फार्मर आईडी के किसानों को नहीं मिलेगी खाद
- 3. CG News : अवैध रेत खनन में दबने से हुई थी नाबालिग की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की झूठी कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार
- 4. CG News : महुआ बीनने गए ग्रामीण पर हाथी का हमला, मौके पर हुई मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

