Top
Begin typing your search above and press enter to search.

JK: लश्कर-ए-तैयबा के मददगार निकले दो सरकारी कर्मचारी, एलजी ने किया बर्खास्त

JK: लश्कर-ए-तैयबा के मददगार निकले दो सरकारी कर्मचारी, एलजी ने किया बर्खास्त
X

JK: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 311(2)(C) के तहत की गई, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में बिना औपचारिक जांच के कर्मचारियों को हटाने की अनुमति देता है।

JK: बर्खास्त कर्मचारियों में कुपवाड़ा के करनाह में शिक्षक खुर्शीद अहमद राथर और केरन में भेड़ पालन विभाग के सहायक स्टॉकमैन सियाद अहमद खान शामिल हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे। खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इनके खिलाफ ठोस सबूत जुटाए, जिनमें आतंकियों को सहायता प्रदान करना, आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता और देशविरोधी तत्वों से संपर्क जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद और उससे जुड़ी किसी भी गतिविधि के प्रति उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire