Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News: पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, एक हितग्राही का आवास दूसरे के नाम पर किया, फिर तीसरे के नाम पर निकाल ली राशि
- Rohit banchhor
- 01 Jun, 2025
कहीं आवास स्वीकृति के बाद दूसरे हितग्राही का जियोटेक कर आवास की राशि को तीसरे के खाते में डाल देने का भी मामला सामने आ रहा हैl
CG News: बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चेतावनी का कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश भर में आवास के नाम पर घोटाले की खबरें लगभग हर रोज आ रही हैं। कहीं आवास सर्वे के नाम पर पैसे वसूलने का मामला सामने आ रहा है, तो कहीं आवास स्वीकृति के बाद दूसरे हितग्राही का जियोटेक कर आवास की राशि को तीसरे के खाते में डाल देने का भी मामला सामने आ रहा हैl
बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत कोटा में भी इसी तरह के घोटाले सामने आ रहे हैं। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत तेंदुवा के जियाराम विश्वकर्मा ने सुशासन तिहार में आवेदन देकर रोजगार सहायक के द्वारा आवास में गड़बड़ी करने की शिकायत की गई थी। इस मामले की शिकायत के बाद जनपद पंचायत कोटा के सीईओ द्वारा 3 अधिकारियों टीम गठित करके जांच करने भेजा गया था। जांच पूरी होने के बाद भी इसकी फाइल धूल खाती पड़ी है। इस पर अभी तक कार्रवाई नही की गई है।
CG News: जानें, किस तरह की गई गड़बड़ी
ग्राम तेंदुवा के निवासी जियाराम विश्वकर्मा ने बताया कि उसके पिताजी रामप्रसाद विश्वकर्मा के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था, जिसका आईडी क्रमांक सीएच 2532643 है, पिता रामप्रसाद का निधन हो चुका है और इनकी स्वीकृति आवास आईडी में मेरी माता का नाम दर्ज होना है। जियाराम ने बताया कि मेरे पिता के नाम पर मेरी माता का नाम को जोड़ने के बजाय रोजगार सहायक के द्वारा गांव के ही दूसरे व्यक्ति रामप्रसाद ध्रुव के नाम से आवास का जियो टेक कर दिया गया। रोजगार सहायक ने अधिकारियों से मिलीभगत कर योजना की प्रथम किश्त की राशि को तीसरे व्यक्ति रामप्रसाद यादव के खाते को जोड़कर उसमें जमा कर दिया गया।
CG News: जांच में सही मिली शिकायत
इस पूरी गड़बड़ी में दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया गया था, जिसके बाद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा जांच टीम गठित कर 11 मई 2025 को ग्राम पंचायत तेंदुवा भेज कर सरपंच सचिव शिकायतकर्ता व ग्रामवासियों की उपस्थित में जांच की गई। इस दौरान शिकायत को सही पाया गया। रोजगार सहायक द्वारा नामिनी को नहीं बदला गया और दुसरे रामप्रसाद धुर्वे के नाम से आवास का जियोटेक कर दिया। साथ ही इस आवास की प्रथम किश्त की राशि को तीसरे व्यक्ति रामप्रसाद यादव के खाते में डाल दिया गया। जनपद पंचायत की जांच टीम ने पंचनामा तैयार कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौप दिया है। बावजूद इसके अब तक दोषी रोजगार सहायक पर कार्यवाही नहीं हुई।
Related Posts
More News:
- 1. Naxal Surrender: तेलंगाना में 42 माओवादियों का आत्मसमर्पण, इनमें पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन का कमांडर सोडी मल्ला भी शामिल
- 2. CG News: छत्तीसगढ़ में जारी होगा सीएम हेल्पलाइन नंबर, समय सीमा पर समाधान नहीं हुआ तो अफसर जिम्मेदार
- 3. UK Board UBSE 12th Result Live:: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, गीतिका पंत बनीं टॉपर, यहां डाउनलोड करें मार्कशीट
- 4. MP News : अक्षय तृतीया पर महाकालेश्वर धाम में दिव्य आम्र अभिषेक, भस्म आरती में दिखा अलौकिक स्वरूप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

