Create your Account
CG News : मध्यान्ह भोज में 78 बच्चों को खिला दिया कुत्ते का जूठा खाना, लगवाने पड़े एंटी-रेबीज इंजेक्शन
- Rohit banchhor
- 02 Aug, 2025
स्कूल के जिन छात्रों ने मध्यान्ह भोजन किया था उन सभी का एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं।
CG News : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल में बच्चों के मध्यान्ह भोज में कुत्ते का जूठा खाना खिलाया गया है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में करीब 78 बच्चों को कुत्ते का जूठा भोजन दिया गया था। स्कूल के जिन छात्रों ने मध्यान्ह भोजन किया था उन सभी का एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं।
मामला जिले के पलारी विकासखंड का है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, सातवीं और आठवीं कक्षा के कुल 78 बच्चों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। मामले की जांच के लिए एसडीएम, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
मना करने के बाद परोसा गया खाना-
पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि मध्यान्ह भोजन बनने के बाद खुला रखा हुआ था। तभी एक कुत्ता आया और सब्जी खाने लगा। इसकी शिकायत बच्चों ने स्कूल टीचर से की। जिसके बाद टीचर ने बच्चों के खाने में सब्जी परोसने से मना कर दिया था। टीचर के मना करने के बाद भी बच्चों को खाना परोस दिया गया। बच्चों ने जब मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विधायक ने लिखा लेटर-
पूछताछ के बाद स्कूल के 78 बच्चों को स्वीकार किया की उन्होंने सब्जी खाई है। जिसके बाद उन्हें एंटी-रेबीज का एक-एक डोज लगाया गया। वहीं, कसडोल विधानसभा सीट से विधायक संदीप साहू ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।
स्व सहायता समूह की लापरवाही-
मामले की जांच करने के लिए 2 अगस्त को स्कूल शिक्षा विभाग की टीम स्कूल पहुंची। जांच में सामने आया कि स्थानीय स्व सहायता समूह, जो मिड-डे मील की जिम्मेदारी संभाल रहा था, उस पर पहले भी कई बार लापरवाही के आरोप लग चुके हैं। बच्चों को कम खाना देना, दोबारा मांगने पर डांटना या गुस्से में अधिक खाना फेंककर देना जैसी शिकायतें आम हो गई थीं। इसके अलावा खाने में कभी चींटी कभी कीड़े निकालना आम बात थी सफाई का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा जाता था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 2. MS Dhoni Batting in the Nets: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी! नेट्स में बैटिंग करते नजर आए
- 3. CG News: सीएम साय देर रात कोलकाता रवाना होंगे, झारग्राम में करेंगे रोड शो, नामांकन रैली में शामिल होंगे
- 4. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

