Create your Account
UP News : अयोध्या में धर्मध्वज फहराने के बाद सीएम योगी ने कहा- यह यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं, नए युग का शुभारंभ है
UP News : अयोध्या। रामलला के भव्य मंदिर पर केसरिया धर्मध्वज फहराने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह किसी यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं, बल्कि नए युग का शुभारंभ है। विवाह पंचमी के पावन संयोग में हुए इस ऐतिहासिक ध्वजारोहण को सीएम योगी ने उन सभी संतों, योद्धाओं और रामभक्तों की अखंड तपस्या को समर्पित किया जिन्होंने सदियों तक “रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे” का संकल्प दोहराया।
UP News : योगी ने कहा, आज फहराता केसरिया ध्वज धर्म, मर्यादा, सत्य-न्याय और राष्ट्रधर्म का प्रतीक है। यह विकसित भारत की संकल्पना का भी जीवंत स्वरूप है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय देते हुए कहा कि 2014 में जब मोदी जी ने नेतृत्व संभाला था, उसी दिन करोड़ों भारतीयों के मन में संकल्प और विश्वास का सूर्योदय हुआ था। आज वही संकल्प भव्य राम मंदिर के रूप में साकार होकर खड़ा है।
UP News : सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता। पिछले 11 वर्षों में देश ने नया भारत देखा है जहां विकास और विरासत का अनुपम संगम है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ को आयुष्मान भारत की स्वास्थ्य सुविधा, हर जरूरतमंद को पक्का घर यही रामराज्य की वह उद्घोषणा है जिसका आधार विकसित भारत है।
UP News : अयोध्या के कायाकल्प पर बोलते हुए योगी ने कहा कि 500 साल में साम्राज्य बदले, पीढ़ियां गुजरीं, लेकिन रामभक्तों की आस्था न झुकी, न रुकी। एक समय बदहाल अयोध्या आज उत्सवों की वैश्विक राजधानी बन चुकी है। यहां हर दिन पर्व है, हर दान प्रताप है। रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के साथ अयोध्या अब आस्था और अर्थव्यवस्था, आधुनिकता और अध्यात्म का अनोखा संगम बन गई है। देश की पहली सोलर सिटी और सस्टेनेबल स्मार्ट सिटी के रूप में नई अयोध्या विश्व को दिशा दिखा रही है।
UP News : अंत में सीएम योगी ने कहा, आज का यह पावन दिन हर भारतवासी और सनातन धर्मावलंबी के लिए आत्मगौरव और राष्ट्रगौरव का दिन है। फहराता धर्मध्वज घोषणा कर रहा है धर्म का प्रकाश अमर है और रामराज्य के मूल्य कालजयी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 2. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी
- 4. Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

