Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP: नए साल पर योगी सरकार की बड़ी सौगात: किसानों को अब मात्र 6% ब्याज पर मिलेगा कर्ज

UP: नए साल पर योगी सरकार की बड़ी सौगात: किसानों को अब मात्र 6% ब्याज पर मिलेगा कर्ज
X

UP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु एवं सीमांत किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि अब प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (पीसीएफ) के माध्यम से किसानों को केवल 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा। पहले यह दर करीब 11.50 प्रतिशत थी। ब्याज की शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत की गई।

UP: रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के समापन समारोह एवं युवा सहकार सम्मेलन तथा यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता आर्थिक व्यवस्था के साथ-साथ आपसी विश्वास, सामाजिक समता और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बने सहकारिता मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में इस क्षेत्र को नई गति मिली है।

UP: मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले 16 जिला सहकारी बैंक घाटे में थे, लेकिन सुधारों से अब सभी लाभ में हैं। वर्ष 2024-25 में सहकारी बैंकों ने 162 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया। यूपी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक को नाबार्ड से ‘ए’ श्रेणी मिली है। प्रदेश अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन को-ऑपरेटिव बैंक’ की ओर बढ़ रहा है। बलरामपुर में नया जिला सहकारी बैंक स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

UP: एम-पैक्स को 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है, जिसे 15 लाख तक बढ़ाने की तैयारी है। सदस्यता अभियान में 24 लाख नए सदस्य जुड़े। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने सहकारिता को समावेशी विकास का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। वाराणसी व महराजगंज के डीएम सहित कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। नमो ड्रोन दीदी एवं युवा स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire