Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City Crime: फार्म हाउस में रेव पार्टी, फार्म संचालक अमन दुलानी सहित हुल्लड़ बाजी करते 15 युवक, 7 युवतियां गिरफ्तार

Raipur City Crime: फार्म हाउस में रेव पार्टी, फार्म संचालक अमन दुलानी सहित हुल्लड़ बाजी करते 15 युवक, 7 युवतियां गिरफ्तार
X

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के पुराने विधानसभा इलाके के पिरदा स्थित जे डी फार्म हाउस में देर रात फार्म हाउस में रेव पार्टी कर हुल्लड़ बाजी करने वाले 22 युवक युवतियों को विधानसभा पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें 15 युवक एवं 7 लड़कियां शामिल हैं। इनके साथ ही जेडी फार्म के संचालक अमन दुलानी पिता निर्मल दुलानी 29 निवासी डॉल्फिन प्लाजा दलदल सिवनी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Raipur City Crime: फार्म हाउस के आसपास के लोगों ने पुलिस को पार्टी की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया गया कि कुछ लड़के एवं लड़कियां पार्टी करते हुए हुल्लड़ बाजी कर रहे थे। इन्हें पुलिस टीम द्वारा समझाईश देने एवं शांत कराने का प्रयास करने पर भी पुलिस की मौजूदगी में हुल्लड़ करने लगे जिससे अशांति का माहौल हो गया था। जिसके बाद कुल 22 लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई।

Raipur City Crime: गिरफ्तार आरोपियों में देवेन्द्र साहू पिता परसराम साहू उम्र 27 साल निवासी टेकारी,गौरव जोशी पिता दिनेश्वर जोशी उम्र 28 साल निवासी करबला पारा चौबे कालोनी आजाद चौक, वैभव पाठक पिता सियाराम पाठक उम्र 20 साल निवासी चंगोराभाठा गणपति विहार कालोनी, मनीष वर्मा पिता गणेश वर्मा उम्र 26 साल निवासी कुन्दरा पारा मांढर, निखिल वर्मा पिता द्वारिका वर्मा उम्र 21 साल निवासी कुन्दरा पारा मांढर विधानसभा, जय प्रकाश महेश्वरी पिता सगुनदास महेश्वरी उम्र 19 साल निवासी भुरकोनी थाना विधानसभा,दीपक धीवर पिता संजय धीवर उम्र 28 साल निवासी छपोरा थाना विधानसभा,विकास दास मानिकपुरी पिता विरेन्द्र दास मानिकपुरी उम्र 28 साल निवासी कुन्द्रापारा शुक्रवारी बाजार गुढियारी,रितिक मिश्रा पिता ज्ञानेन्द्र मिश्रा उम्र 25 साल निवासी जीवन विहार तेलीबांधा,रुपेन्द्र सिंह ठाकुर पिता कुबेर सिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी, तरनजीत प्रित सिंह पिता इंदर पाल सिंह उम्र 22 साल निवासी महावीर नगर,आलोक धर दीवान 25 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी, शिवम आर्या 28 साल निवासी जीवन विहार कालोनी, हरिओम दूबे पिता लक्ष्मीकांत दूबे उम्र 26 साल निवासी जीवन विहार कालोनी तेलीबांधा, देवांश ठाकुर पिता टिकेन्द्र ठाकुर उम्र 23 साल निवासी सुंदर नगर सहित 07 युवतियां शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire