Create your Account
Union Home Minister Amit Shah: तीन दिवसीय दौरे पर आज रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नक्सल विरोधी अभियानों की होगी समीक्षा
Union Home Minister Amit Shah: नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह आज रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे मेफेयर रिसॉर्ट जाएंगे।
Union Home Minister Amit Shah: 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे वे चंपा स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम जाएंगे। सुबह 11:30 बजे वे रायपुर के एक निजी होटल में अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक लेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ और सात पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी से चर्चा करेंगे। दोपहर 2:30 बजे वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर बैठक में शामिल होंगे।
Union Home Minister Amit Shah: 25 अगस्त को सुबह 10:30 बजे वे एनसीबी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे एक निजी होटल में सहकारिता के विस्तार पर केंद्रित बैठक में भाग लेंगे, जिसमें सहकारी संगठनों के संचालन और विकास पर चर्चा होगी। इन कार्यक्रमों के बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
- 2. Raipur City Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या
- 3. MP Crime : शराब के झगड़े ने ली जान, पति ने दोस्तों संग मिलकर की पत्नी की हत्या, आत्महत्या का रचा था ड्रामा
- 4. CG News: आरटीई के तहत प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, शिक्षा विभाग का दावा.. आरटीई प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

