Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी टूटे
Share Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 345.80 अंक (0.41%) टूटकर 83,190.28 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 120.85 अंक (0.47%) की गिरावट के साथ 25,355.25 पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन जल्द ही बिकवाली हावी हो गई, जिससे बाजार लाल निशान में चला गया।
सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए, जबकि केवल 8 कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखी गई। निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे, और 12 में बढ़त दर्ज हुई। सेंसेक्स में मारुति सुजुकी के शेयर 1.36% की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि भारती एयरटेल 2.63% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रहा।
बढ़त वाली कंपनियों में टाटा स्टील (1.01%), बजाज फाइनेंस (0.69%), बजाज फिनसर्व (0.66%), टाटा मोटर्स (0.41%) और टीसीएस (0.38%) शामिल रहे। वहीं, एशियन पेंट्स (1.92%), बीईएल (1.05%), टेक महिंद्रा (0.94%), इंफोसिस (0.82%) और एचसीएल टेक (0.74%) जैसे शेयरों में गिरावट रही।
Related Posts
More News:
- 1. Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन तक टोल फ्री, यात्रियों को बड़ी राहत
- 2. GST collection April 2026: दुनिया में उथल-पुथल के बीच भरा मोदी सरकार का खजाना, टूटे सारे रिकॉर्ड, GST कलेक्शन 2.42 लाख करोड़ रुपए के पार, जानें छत्तीसगढ़ का हाल
- 3. CG News : पागल कुत्ते ने 10 से ज्यादा लोगों को किया घायल, ग्रामीण दहशत में
- 4. UP Weather : यूपी में बदला मौसम, आंधी-बारिश-ओलों से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

