Create your Account
Share Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1% की गिरावट
Share Market: मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 765.47 अंक (0.95%) टूटकर 79,857.79 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 232.85 अंक (0.95%) गिरकर 24,363.30 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भी 8 पैसे की कमजोरी आई और यह 87.66 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
Share Market: सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट देखी गई। वहीं, एनटीपीसी, टाइटन, ट्रेंट, आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयरों ने बढ़त हासिल की।
Share Market: वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.59% बढ़कर 66.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,997.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 10,864.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 79.27 अंक (0.10%) बढ़कर 80,623.26 और निफ्टी 21.95 अंक (0.09%) चढ़कर 24,596.15 पर बंद हुआ था। बाजार की अस्थिरता के बीच निवेशकों की नजर वैश्विक और घरेलू आर्थिक संकेतकों पर बनी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : रोहित शर्मा के तूफानी पारी से खुश हुईं नीता अंबानी, दिया खास तोहफा; वीडियो वायरल
- 2. UP Accident : डंपर की टक्कर से नहर में गिरी फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस, चीख-पुकार के बीच चला रेस्क्यू
- 3. Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: असम, बंगाल, पुदुचेरी में बीजेपी सरकार,तमिलनाडु में थलापति विजय सुपर स्टार, केरल में कांग्रेस आगे, newsplus21 पर देखें सबसे सटीक और तेज नतीजे
- 4. Bharat Bhagya Vidhata : ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, 26/11 के नायकों की अनकही कहानी लेकर आ रही कंगना रनौत; 12 जून को रिलीज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

