Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में हल्की गिरावट, सेंसेक्स 76.99 अंक लुढ़का, निफ़्टी भी टुटा
Share Market: मुंबई: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 76.99 अंक लुढ़ककर 83,461.90 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 23.15 अंक टूटकर 25,452.95 पर कारोबार करता दिखा। बुधवार को भी बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की थी, जो निवेशकों के बीच सतर्कता को दर्शाता है।
विश्लेषकों के अनुसार, टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं ने बाजार में सावधानी बढ़ा दी है। इसके अलावा, आईटी दिग्गज टीसीएस आज अपनी पहली तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली है, जिसके चलते निवेशकों में उत्सुकता बनी हुई है। इन नतीजों का बाजार पर असर देखने को मिल सकता है।
सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों ने बढ़त हासिल की। बाजार की नजर अब टीसीएस के नतीजों और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर टिकी है।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News : मिड-डे मील बना जहर, दाल-चावल खाते ही 250 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार
- 2. CG Weather News : झुलसाती गर्मी पर लगा ब्रेक, अब बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 3 दिन में तापमान गिरेगा
- 3. Suvendu Adhikari Oath Ceremony: सुवेंदु सोनार बांग्ला के नए ‘अधिकारी’, पीएम मोदी, अमित शाह भी मंच पर मौजूद, देखें live शपथ ग्रहण समारोह
- 4. MI vs LSG: लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रनों का विशाल लक्ष्य, पूरन ने जड़े आठ छक्के, बॉश ने झटके 2 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

