Breaking News
Create your Account
कांग्रेस MLA रहते बीजेपी में शामिल हुए रावत पर नहीं लगेगा दल बदल का दाग, यह है बड़ी वजह
भोपाल। कांग्रेस विधायक रहते भाजपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत के विरुद्ध कांग्रेस की ओर से प्रस्तुत दलबदल कानून के तहत सदस्यता समाप्त करने का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यह आवेदन दिया था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर कोई निर्णय लेते इसके पहले ही रामनिवास रावत ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया और आठ जुलाई को स्वीकार कर लिया गया।
इसके बाद सदस्यता समाप्त करने के आवेदन का कोई औचित्य नहीं रह गया था इसलिए इसे निरस्त कर दिया गया। बता दें,लोकसभा चुनाव के समय मुरैना जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा का समर्थन किया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में उन्होंने न केवल भाग लिया बल्कि मंच से ही उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा भी की गई।
राममनिवास रावत के त्यागपत्र देने से विजयपुर विधानसभा सीट रिक्त घोषित हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने इसकी सूचना भारत निर्वाचन आयोग को भी भेज दी है ताकि वह उपचुनाव की प्रक्रिया कर सके। संभावना है कि रावत ही भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : जमीन विवाद में युवक की हत्या, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 कुल्हाड़ी और लोहे का पाइप बरामद
- 2. Bengal Elections: बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी, शाह,योगी, हिमंत बिस्वा सरमा सहित 40 नाम, देखें लिस्ट
- 3. Uttarakhand: केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले हुई बर्फबारी, राज्य में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
- 4. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद पहुंचा थाने
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

