Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : कोल्ड ड्रिंक’ लूटने की मची होड़, घायल की मदद के बजाए बोतलें लूटकर भागे लोग
- Rohit banchhor
- 24 Apr, 2026
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लूट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
MP News : विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे के बाद इंसानियत को शर्मसार करने वाला नजारा देखने को मिला। भोपाल–सागर बाईपास पर एक कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद मौके पर मदद के बजाय लूटपाट शुरू हो गई।
घटना गिरधर कॉलोनी के पास हुई, जहां ट्रक पलटते ही कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। हादसे में घायल चालक की मदद करने के बजाय वहां मौजूद लोग बोतलों को उठाकर अपने वाहनों में भरकर फरार होते नजर आए।
कुछ ही मिनटों में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग बोतलें लूटने में जुट गए। इस दौरान घायल चालक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन अधिकतर लोग उसे अनसुना कर अपनी गाड़ियों में सामान भरते रहे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही काफी मात्रा में माल लूट लिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लूट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi Liquor Scam Case: कल हाईकोर्ट में खुद पैरवी करेंगे अरविंद केजरीवाल
- 2. CG News : सुरक्षा बलों ने दो डंप किए ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
- 3. CG Accident : शनिचरा बांध पुल पर मौत की टक्कर, बोलेरो-वैन भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी कोमा में
- 4. Bengaluru : खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरी 1.5 साल की मासूम, दिल दहला देने वाला हादसा CCTV में कैद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

