Create your Account
Jammu and Kashmir: राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया, और आतंकवादियों के छिपे होने का संदेह
- VP B
- 29 Aug, 2024
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सेना ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल तीन आतंकवादियों को मार गिराया। माछिल सेक्टर में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी और तंगधार सेक्टर में एक आतंकवादी ढेर किया गया। इस जानकारी की पुष्टि चिनार कोर ने की है।
जम्मू-कश्मीर। Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय सेना की चिनार कोर ने इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक, कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। वहीं, कुपवाड़ा के ही तंगधार सेक्टर में एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया गया।
Jammu and Kashmir: बता दें कि 28-29 अगस्त की मध्य रात्रि को तंगधार सेक्टर में आतंकवादियों के देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान माछिल सेक्टर में भी एक ऑपरेशन चलाया गया। 57 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के सैनिकों ने इलाके में दो से तीन आतंकवादियों को देखा था। इसके अलावा, राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच तीसरी मुठभेड़ शुरू हुई। यहां तीन से चार आतंकवादियों के छिपे होने का संदेह था।
राजौरी जिले में मुठभेड़ शुरू
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार और गुरुवार की मध्य रात को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, सुरक्षा बलों ने बुधवार रात साढ़े नौ बजे राजौरी जिले के खेरी मोहरा लाठी और दांथल गांवों में तलाश अभियान शुरू किया था।
प्रवक्ता ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान करीब पौने 12 बजे आतंकवादियों का पता चला। उन्होंने बताया कि इसके बाद खेरी मोहरा क्षेत्र के निकट आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घेराबंदी और तलाश अभियान को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है।
Jammu and Kashmir: ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के एक समूह ने सोमवार रात को राजौरी जिले के मीरा-नगरोटा गांव में एक घर के पास दो अज्ञात व्यक्तियों को देखा था और हवा में गोलियां चलाई थीं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया था।
Related Posts
More News:
- 1. Horoscope: हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन राशियों पर होगी संकट मोचन की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 2. CG News : IPL सट्टे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, फार्महाउस से हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
- 3. Delhi Liquor Scam Case: कल हाईकोर्ट में खुद पैरवी करेंगे अरविंद केजरीवाल
- 4. CG News : गरियाबंद में हीरा तस्कर गिरफ्तार, 8 नग कीमती हीरे जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

