IND vs SL 3rd T20I: तीसरे टी20 मुकाबले में आज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs SL 3rd T20I: खेल डेस्क: भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच आज तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा। मुकाबला शाम सात शुरू होगा। इससे आधे घण्टे पहले दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। मैच पल्लेकेले स्टेडयिम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से जीत ली है। भारतीय टीम आज तीसरा टी20 मुकाबला जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं श्रीलंका आखरी मैच जीतकर सीरीज का सम्मान जनक अंत करना चाहेगी। भारत ने पहला मुकाबला 43 रन वहीं दूसरा मैच सात विकेट से अपने नाम किया।
कैसा होगा पिच का मिजाज
IND vs SL 3rd T20I: पल्लेकेले स्टेडियम पर हाईस्कोरिंग मुकाबले देखें गए है। इस ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, साथ ही तेज गेंदबाजों को भी बेहद रास आती है। इस मैदान पर 30 बार 150 रन बने है, इस मैदान पर हाई स्कोर 263 रन का है, जबकि पिछले मिकालबे में भारत ने श्रीलंका के के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा था। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है।

