Breaking News
Create your Account
बस्तर संभाग के लोगो के लिए खुशखबरी, अब पासपोर्ट बनवाने नहीं लगाने होंगे राजधानी के चक्कर, जगदलपुर में शुरू हुआ पासपोर्ट सेवा केंद्र
जगदलपुर: जगदलपुर में आखिरकार बस्तरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने संभाग मुख्यालय जगदलपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। कलेक्ट्रेट के कचहरी परिसर में स्थित उप डाक घर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला गया है।
बस्तर संभाग के लोगो के लिए ये राहत भरी खबर है कि, अब लोगों को पासपोर्ट के लिए रायपुर का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के जगदलपुर में खुलने से विदेश जाने की चाहत रखने वाले बस्तर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
गौरतलब है की जगदलपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की घोषणा तो वर्ष 2019 में कर दी गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से पासपोर्ट सेवा केंद्र नही खोला जा सका था। जनवरी महीने में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 17 लाख 45 हजार रुपए की लागत बने पासपोर्ट सेवा केंद्र कार्यालय का उद्घाटन भी किया था लेकिन सेटअप नहीं लगने से यहां पासपोर्ट की सेवा शुरू नहीं की जा सकी थी। वहीं अब आखिरकार सेवा केंद्र की शुरुवात कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. SRH vs RR IPL 2026: हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 का लक्ष्य, वैभव-ध्रुव-लहुआन गोल्डन डक पर आउट
- 2. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
- 3. CG Crime : डबल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी, बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, घटनास्थल से मुखौदा बरामद
- 4. Share Market: वैश्विक तनाव और विदेशी बिकवाली से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

