Breaking News
Create your Account
ENG vs PAK T20 WC Super 8 : पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 165 का दिया टारगेट, फरहान ने ठोकी फिफ्टी
ENG vs PAK T20 WC Super 8 : पाल्लेकल। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला पाल्लेकल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा।
ENG vs PAK T20 WC Super 8 : फरहान की शानदार अर्धशतकीय पारी
पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 63 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। बाबर आजम और फखर जमां ने 25-25 रन का योगदान दिया, जबकि शादाब खान ने 23 रन जोड़े। हालांकि टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिनमें सईम अयूब (7) और कप्तान सलमान अली आगा (5) शामिल हैं।
ENG vs PAK T20 WC Super 8 : इंग्लैंड के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आदिल रशीद को एक सफलता मिली।
ENG vs PAK T20 WC Super 8 : सेमीफाइनल की दौड़ में अहम मुकाबला
इंग्लैंड के पास इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने का मौका है। टीम सुपर-8 चरण में दो अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है और अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 51 रन से हराया था। दूसरी ओर, पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है।
Related Posts
More News:
- 1. Chardham Yaatra : चारधाम दर्शन से पहले कर लें ये तैयारियां, लगातार बर्फबारी से बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, जानें धामों के कपाट खुलने की तारीखें
- 2. UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, सड़क पर अन्य वाहनों ने भी रौंदे
- 3. CG Crime : गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो मासूम की हत्या कर कुएं में फेंका, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
- 4. CG News : महुआ बीनने गया था ग्रामीण, दंतैल हाथी ने कुचलकर ली जान, इलाके में दहशत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

