Create your Account
UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, सड़क पर अन्य वाहनों ने भी रौंदे
- Rohit banchhor
- 03 Apr, 2026
हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर गिरे लोगों को पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी कुचलते हुए निकल गए।
UP Accident : मैनपुरी। जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार का कहर ऐसा टूटा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर गिरे लोगों को पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी कुचलते हुए निकल गए।
यह घटना किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा मार्ग स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई। कन्नौज के छिबरामऊ निवासी सत्तार 50 वर्ष, आफताब 35 वर्ष और मोहम्मद वसीम 34 वर्ष शादी समारोह में शामिल होने मैनपुरी आए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पहले उसे सीएचसी और फिर सैफई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs RR IPL 2026: जुरेल-यशस्वी ने खेली ताबड़तोड़ पारियां, राजस्थान ने गुजरात को दिया 211 रनों का टारगेट
- 2. Electricity Bill Hike: गर्मी में लगेगा बिजली झटका, अगले सप्ताह बढ़ेंगी दरें, घरेलू उपभोक्ताओं से घाटे की भरपाई!
- 3. MP News : 4 मंजिला होटल भरभराकर गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 4. Raipur Big Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, आदेश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

